नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बीच 288 भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई
28-08-2026 02:08:51 PM
नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बीच 288 भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए पांच समूह भी शामिल हैं।
लापता लोगों में त्रिशुली पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 73 लोग, तमिलनाडु के 37 और 39 लोगों के दो समूह, पश्चिम बंगाल के 32 तीर्थयात्री और केरल के 33 लोगों का समूह शामिल है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के 61 भारतीय भी नेपाल में लापता बताए गए हैं।
नेपाल की त्रासदी के बीच भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लापता भारतीयों की जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं।
#
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *








