Breaking News

तिरंगा यात्रा, देश के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान का प्रतीक: ज्ञान प्रकाश सिंह

13-08-2026 01:41:35 PM

 

जौनपुर। तिरंगा यात्रा देश के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान का प्रतीक है। यह यात्रा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाती है और नागरिकों, खासकर युवा पीढ़ी में राष्ट्र भावना जागृत करती है। जफराबाद में हरगोविंद इंटर कॉलेज से शहीद स्मारक हौज तक आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने तिरंगा यात्रा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय अखंडता का संदेश देती है और नागरिकों के मन में देश के प्रति सम्मान और प्रेम बढ़ाती है।  उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देश के लिए जान कुर्बान करने वाले वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करना तथा जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर सबको एक सूत्र में पिरोना है। युवाओं को यह बताना कि आज़ादी कितनी मुश्किलों से मिली है और इसका मोल क्या है। धर्मवीर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अरविंद सिंह, सुनील सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, प्रधान चंदन सिंह, सुभाष शुक्ला, मंगला सिंह महामंत्री, मण्डल सिरकोनी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा का सुंदर और प्रेरणादायक आयोजन सिरकोनी मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे द्वारा किया गया।


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >> Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >>

Copyright 2020. All right reserved