बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन
30-12-2025 03:17:41 PM
बांग्लादेश की राजनीति की एक प्रमुख शख्सियत और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 30 दिसंबर की तड़के ढाका के एवरकेयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं और बीती रात उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर BNP समर्थकों और नेताओं की भारी भीड़ जुट गई। BNP के आधिकारिक फेसबुक पेज के अनुसार, फज्र की नमाज़ के तुरंत बाद सुबह करीब 6 बजे उनका इंतकाल हुआ।
#KhaledaZia #BangladeshPolitics #Bangladesh #FormerPM #BreakingNews #Dhaka #PoliticalNews #panchjanya
Khaleda Zia death, Bangladesh former Prime minister, BNP leader, Dhaka Evercare Hospital, Bangladesh politics, Khaleda Zia news
Leave a Reply
अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *








