Breaking News

PM/CM से संगीत सोम और संजीव बालियान के परस्पर आरोपों की जांच की मांग

13-06-2024 12:20:18 PM

 

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम तथा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा एक दूसरे पर लगाए गए अत्यंत गंभीर आरोपों की तत्काल जाँच की मांग की है.

प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री, भारत सरकार के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज दुबारा भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि पहले संगीत सोम ने एक प्रेस रिलीज निर्गत कर डॉ संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार तथा आपराधिक दुष्कृत्यों के अत्यंत गंभीर आरोप लगाए, जिनमें बेनामी कारोबार करने, ऑस्ट्रेलिया व शुक्र ताल में बेनामी जमीन सहित हजारों करोड़ों की संपत्ति अर्जित किए जाने तथा हत्या के तीन मामलों में संदिग्ध भूमिका होने के आरोप शामिल हैं.

 इसके विपरीत संजीव बालियान के निकट संजीव सहरावत में एक वीडियो जारी कर संगीत सोम पर गोकशी का अवैध धंधा करने, हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार करने आदि द्वारा अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं.

अमिताभ ठाकुर ने इन्हें अत्यंत गंभीर आरोप बताते हुए भ्रष्टाचार के मामलों की सतर्कता विभाग से तथा आपराधिक दुष्कृत्यों की डीजीपी से जांच कराते हुए अविलंब कार्रवाई कराई जाने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि यदि 30 दिनों में इसमें कार्रवाई नहीं होगी तो आजाद अधिकार सेना मामले को कोर्ट में ले जाएगी.

https://x.com/Amitabhthakur/status/1801129133612642803?t=ryb1yShbGmdQ9M_uAkq5vQ&s=19

डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
आजाद अधिकार सेना


Comentarios

No Comment Available Here !

Leave a Reply

अपना कमेंट लिखें। कॉमेंट में किसी भी तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। *

भारतवर्ष

Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >> Jai bharatvarsh >> जय भारतवर्ष >>

Copyright 2020. All right reserved